Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Retired ADM Devvrat Prasad and Wife Chandrakala Pass Away Together

रात में बातचीत कर सोए, सुबह मृत मिले दंपती

मुजफ्फरपुर के श्रीनगर कॉलोनी में सेवानिवृत एडीएम देवव्रत प्रसाद और उनकी पत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव का एक ही कमरे में निधन हो गया। दोनों लंबे समय से बीमार थे और एक ही चिता पर उनका अंतिम संस्कार किया...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरTue, 25 Feb 2025 03:12 AM
share Share
Follow Us on
रात में बातचीत कर सोए, सुबह मृत मिले दंपती

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही स्थित श्रीनगर कॉलोनी के सेवानिवृत एडीएम देवव्रत प्रसाद एवं उनकी धर्मपत्नी चंद्रलेखा श्रीवास्तव का एक साथ सोमवार की अहले सुबह निधन हो गया। स्थानीय संजय ओझा ने बताया कि दोनों एक ही कमरे में दो अलग-अलग बेड पर सोते थे। रात्रि में दोनों ने सभी से बातचीत की और सो गए। जब सुबह में पुत्र धर्मवत्त श्रीवास्तव उनके कमरे में जगाने पहुंचे तो पिता और माता का शरीर ठंडा हो गया था। उनदोनों की सांसें नहीं चल रही थीं। जानकारी होने के बाद मोहल्ले के लोग वहां पहुंचने लगे और दोनों की मृत्यु से स्तब्ध रह गये। हालांकि दोनों लंबे समय से बीमार चल रहे थे। दोनों का एक ही चिता पर सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में दाह संस्कार किया गया। निधन पर पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा, समाजसेवी पीएन सिंह आजाद, पुष्पा गौतम, केपी पप्पू, चित्रगुप्त एसोसिएशन के संरक्षक अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने शोक संवेदन व्यक्त की।

चित्रगुप्त एसोसिएशन के संरक्षक अमित प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी उम्र 97 एवं पत्नी की उम्र 90 वर्ष थी। वे अपने पीछे दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गये हैं। ये दोनों दम्पति गायत्री परिवार से लंबे समय से जुड़े हुए थे। इनके निधन पर उत्पल रंजन, पंकज प्रकाश, गौतम आनंद, चिरंजीवी अन्नू, आकाश वर्मा, सुमित श्रीवास्तव, आशीष सिन्हा, रेखा वर्मा, किशोर कुमार वर्मा, आशा सिन्हा, श्री प्रकाश वर्मा ने भी शोक जताया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें