Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsMuzaffarpur Launches Drain Cleaning Campaign Before Monsoon

20-21 फरवरी से शुरू होगी शहर के नालों की उड़ाही

मुजफ्फरपुर में नालों की सफाई का विशेष अभियान 20 या 21 फरवरी से शुरू होगा। यह अभियान मानसून से पहले दो बार किया जाएगा। नगर निगम ने नालों की उड़ाही के लिए तैयारियाँ पूरी कर ली हैं और एक दर्जन से अधिक...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरFri, 14 Feb 2025 03:04 AM
share Share
Follow Us on
20-21 फरवरी से शुरू होगी शहर के नालों की उड़ाही

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता शहर के नालों की सफाई का विशेष अभियान अगले 20 या 21 फरवरी से शुरू होगा। मानसून यानी जून से पहले दो बार नालों की सफाई की योजना है। पहला चरण अप्रैल तक चलेगा, फिर दूसरे चरण में जरूरत के अनुसार सफाई होगी। इसकी तैयारी को नगर निगम अंतिम रूप दे रहा है। अधिकतर जेसीबी, ट्रैक्टर या अन्य खराब गाड़ी या संसाधन दुरुस्त कर दिए गए हैं। वार्ड स्तर पर हर छोटे-बड़े नालों की उड़ाही होनी है।

शहर में नाले का नेटवर्क 152 किमी से अधिक है। इनमें स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित नालों के अलावा पहले से निगम क्षेत्र में 135 किमी से अधिक लंबे नाले हैं। इसमें करीब सवा छह किमी लंबे फरदो आउटर नाले की सफाई सबसे कठिन चुनौती है। शहर के कुछ हिस्सों के अलावा बाहरी क्षेत्र में भी नाले की जमीन पर अतिक्रमण है। इस कारण पानी की निकासी पर असर पड़ता है। नाले की गहराई व चौड़ाई का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सफाई के काम में जेसीबी व अन्य संसाधनों के अलावा नाव तक लगानी पड़ती है।

तीन महीने में बनेंगे एक दर्जन से अधिक कल्वर्ट

मानसून आने से पहले शहर के विभिन्न इलाकों में एक दर्जन से अधिक कल्वर्ट बनाए जाएंगे। इससे नालों के पानी की निकासी में आसानी होगी। कल्वर्ट निर्माण के लिए टेंडर से जुड़ी प्रक्रिया शुरू हो गई है। दरअसल, पिछले साल तत्कालीन नगर आयुक्त नवीन कुमार ने सभी 10 अंचलों के वार्डों का निरीक्षण करने के बाग वार्ड पार्षद व निगम के अभियंता के साथ समीक्षा कर कल्वर्ट बनाने का निर्णय लिया था। इसके तहत संबंधित इलाकों में कल्वर्ट बनाकर नालों को जोड़ा जाएगा।

इधर, नगर आयुक्त विक्रम विरकर ने कहा कि मानसून से पहले नाले की सफाई के काम पूरे होंगे। अगले सप्ताह से इसकी शुरुआत होगी। कल्वर्ट निर्माण की स्वीकृति मिल गई है। टेंडर निकाला जा रहा है। मई तक काम पूरा कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें