जिला बार एसोसिएशन चुनाव में अंतिम दिन 66 ने भरे पर्चे, आज होगी जांच
मुजफ्फरपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 66 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। चुनाव में कुल 108 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इस चुनाव में 32 पदों के लिए...

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को विभिन्न पदों के लिए 66 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। इसमें अध्यक्ष के लिए तीन, उपाध्यक्ष के लिए 14, महासचिव के लिए छह, संयुक्त सचिव के लिए आठ, सहायक सचिव के लिए दस, कोषाध्यक्ष के लिए चार, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य के लिए सात और कार्यकारिणी सदस्य के लिए छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
सहायक निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार चंचल उर्फ राजेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम दिन था। इस चुनाव में 32 पदों के लिए कुल 108 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शनिवार को सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी।
पुस्तकालय समिति के निर्विरोध निर्वाचन होने की संभावना :
जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में उपाध्यक्ष के तीन पदों के लिए सबसे अधिक 19 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। इसके बाद महासचिव के एक पद के लिए नौ व संयुक्त सचिव के तीन पदों के लिए 17 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरा है। वहीं ऑडिटर के दो पदों के लिए दो और पुस्तकालय समिति के तीन पदों के लिए तीन उम्मीदवारों ने ही नामांकन पत्र दाखिल किया है। इससे इन दोनों पदों पर निर्विरोध निर्वाचन की संभावना बनी है।
इन पदों पर हुआ नामांकन
अध्यक्ष : अजय नारायण सिन्हा, दिग्विजय पांडेय, संगीता शाही।
उपाध्यक्ष : संजय कुमार ओझा, निभा कुमारी, प्रमोद कुमार, अरुण कुमार सिंह, सोमनाथ झा, अवधेश कुमार झा, सुबोध कुमार, रेणु कुमारी, महेश पांडेय, आशीष सहाय वर्मा, अंजू रानी, संजीव कुमार, केशव कुमार व मनोज कुमार सिंह।
महासचिव : कमलेश कुमार, प्रमोद कुमार शुक्ला, प्रियरंजन, प्रवीण कुमार, भोला कुमार व दिनेश कुमार शर्मा।
संयुक्त सचिव : दीपक कुमार, अजय कुमार राय, सुशील कुमार सिंह, आजाद नित्यानंद, लवली कुमारी, हरेंद्र सिंह, मधुरेंद्र कुमार व मुकेश कुमार।
सहायक सचिव : दीपक कुमार,आलोकनाथ, नीरज कुमार सिंह, नंदलाल पासवान, अजीत कुमार, स्वेता कुमारी, चंदन कुमार शर्मा, राघवेंद्र कुमार, सुनील कुमार सिंह व अशोक कुमार सिंह।
कोषाध्यक्ष : तरुण कुमार, सुनील कुमार श्रीवास्तव, सत्येंद्र झा व सुदीष्ट नारायण ठाकुर।
वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य : विजय कुमार, कामरान, भरत प्रसाद शर्मा, आशा सिन्हा, सुरेंद्र पांडेय, ललित कुमार सिंह व अजीत कुमार वर्मा।
कार्यकारिणी सदस्य : सुशील कुमार, प्रीति कुमारी, दिलीप कुमार, आशुतोष चंदन, मो.अकील व अरविंद कुमार।
निगरानी समिति सदस्य : सजल कुमार शील, जयचन्द्र प्रसाद सहनी, विजय कुमार सिंह, मो.मोतिउर रहमान, राजेश कुमार सिंह व सुधीर पटेल।
पुस्तकालय समिति सदस्य : नीरज कुमार व विजय कुमार लाल।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।