पारू के पूर्व विधायक मिथिलेश यादव का निधन
पूर्व विधायक मिथिलेश यादव का निधन शुक्रवार रात हार्ट अटैक से हुआ। वे 74 वर्ष के थे और नीमपट्टी स्थित अपने आवास पर थे। परिवार के अनुसार, वे स्वस्थ थे। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें...

पारू। पूर्व विधायक मिथिलेश यादव का शुक्रवार की रात लालूछपरा के नीमपट्टी स्थित आवास पर हार्ट अटैक से निधन हो गया। वे 74 वर्ष के थे। भतीजा अवधेश प्रसाद यादव ने बताया कि वे स्वस्थ थे। रात में भोजन करने के दौरान हिचकी आई इसके बाद हाजीपुर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जिलाध्यक्ष रमेश गुप्ता ने बताया कि मिथिलेश प्रसाद यादव पहली बार 1995 में जनता दल से पारू विधानसभा से विधायक बने थे। इसके बाद वह 2000 में विधायक चुने गये। 2005 के पहले चुनाव में विधायक रहे। बीते साल अक्टूबर में विस चुनाव में वे भाजपा के अशोक सिंह से हार गये थे। वे जिलाध्यक्ष के पद पर भी रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। वे अपने पीछे तीन पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गये हैं। इधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर ट्विट कर संवेदना जताई है।
निधन पर पूर्व मंत्री सह कांटी विधायक इसराइल मंसूरी, मीनापुर विधायक मुन्ना यादव, गायघाट विधायक निरंजन राय, एम•एल•सी कारी शोएब, बोचहां विधायक अमर पासवान, प्रधान महासचिव सुधीर यादव, शंभू सिंह, पूर्व विधायक लालबाबू राम, नंद कुमार राय, सुरेंद्र यादव, पूर्व एम•एल•सी गणेश भारती, जितेंद्र किशोर, प्रशांत राज, मो. सज्जाद, राहुल यादव, छात्र राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार, छात्र नेता चंदन यादव आदि ने शोक जताया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।