लोको पायलट झुन्नु बने जोनल अध्यक्ष व संदीप महासचिव
मुजफ्फरपुर में पूर्व मध्य रेलवे के अधीन ईस्ट सेंट्रल रेल इंप्लाइज यूनियन को ट्रेड यूनियन की मान्यता मिली है। झुन्नु कुमार को सोनपुर मंडल का जोनल अध्यक्ष और संदीप पासवान को महासचिव नियुक्त किया गया है।...

मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पूर्व मध्य रेलवे के अधीन ईस्ट सेंट्रल रेल इंप्लाइज यूनियन को ट्रेड यूनियन (ईसीआरईयू) की मान्यता मिली है। शुक्रवार को पूमरे ने जोनल स्तर पर संगठन का विस्तार किया। इसमें लोको पायलट झुन्नु कुमार को पूमरे ने सोनपुर मंडल का जोनल अध्यक्ष मनोनित किया। वहीं, ट्रैकमैन संदीप पासवान को महासचिव बनाया है। वहीं, समस्तीपुर मंडल के ट्रैकमैन मिथिलेश कुमार ठाकुर को अध्यक्ष व संजीव कुमार मिश्रा सचिव मनोनित किया गया। लोको पायलट झुन्नु कुमार ने बताया कि ईसीआरईयू के अध्यक्ष और सचिव की सूची रेल प्रशासन की ओर से अनुमोदित कर जारी की गई है। वह पूरी कोशिश करेंगे कि रेलकर्मियों की समस्याओं को रेल प्रशासन को अवगत कराते हुए उकसा समाधान कराया जाए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।