बेहतर प्रदर्शन करनेवाले बच्चों को किया सम्मानित
गोरौल के पीएमश्री 2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज प्रतियोगिता संपन्न हुई। इसमें अंशु प्रिया, सिद्धि रानी, पल्लवी प्रियदर्शनी, प्रियांशु, नफीसा सहित अन्य प्रतिभागियों को मेडल...
गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। पीएमश्री 2 राजकीयकृत उच्च विद्यालय गोरौल में बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता संपन्न हो गया। इसमें बेहतर प्रदर्शन करने पर अंशु प्रिया, शिद्धि रानी, पल्लवी प्रियदर्शनी, प्रियांशु, नफीसा एवं अन्य को मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर नगर पंचायत की उपाध्यक्ष धनमंती देवी, वार्ड सात की सदस्य अंजू देवी, एचएम रवींद्र कुमार, समाजसेवी रामभद्र सिंह, महावीर प्रसाद, शिक्षक श्याम कुमार, शारीरिक शिक्षक सुभाष चंद्र यादव, राजीव नयन झा, संजीव नयन, रविकांत, चंद्रदीप कुमार, विवेक कुमार, प्रियंका वाला, समसेर आलम, डॉ. अशोक शर्मा, कम्प्यूटर शिक्षक संदीप वर्मा, प्रशांत कुमार, राजीव कुमार, लिपिक सुरेंद्र पांडे, पुस्तकालय अध्यक्ष, बीरेंद्र कुमार, नीरा कुमारी, अंजना कुमारी आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।