Hindi NewsBihar NewsMuzaffarpur NewsArrest of Main Suspect in CSP Robbery Case in Minapur

सीएसपी लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

मीनापुर में सीवाइपट्टी पुलिस ने सीएसपी लूटकांड के आरोपित पवन कुमार को गिरफ्तार किया है। पवन, जो मुस्तफागंज गांव का निवासी है, पर पिछले साल 14 नवंबर को ग्राहक सेवा केन्द्र में लूट करने का आरोप है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुरWed, 12 Feb 2025 07:48 PM
share Share
Follow Us on
सीएसपी लूटकांड का आरोपित गिरफ्तार

मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। सिवाईपट्टी पुलिस ने मंगलवार रात सीएसपी लूटकांड के आरोपित पवन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वह मुस्तफागंज गांव का रहने वाला है। थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार ने बताया कि गत वर्ष 14 नवंबर को ग्राहक सेवा केन्द्र (सीएसपी) में हुई लूटकांड में वह आरोपित था। उसके घर पर होने की सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें