छेड़खानी विरोध करने पर मारपीट, एक जख्मी
मुंगेर के नया रामनगर थाना के एक गांव में महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गोरे लाल मंडल की पिटाई की गई। घटना के बाद घायल को अस्पताल ले जाया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छेड़छाड़ का मामला दर्ज...
Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 27 April 2025 04:57 AM

मुंगेर, एसं। नया रामनगर थाना के एक गांव में शनिवार की सुबह महिला के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर गांव के गोरे लाल मंडल की जमकर पिटाई कर दी गई। लोगों ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जख्मी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि गांव की एक महिला शौच के बाद घर वापस लौट रही थी। युवती के साथ गांव के युवक छेड़खानी करने लगा जिसका गांव के गोरे लाल ने विरोध किया। थानाध्यक्ष तारकेश्वर सिंह ने बताया छेड़खानी मामले की जानकारी है। आवेदन प्राप्त होते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।