Hindi NewsBihar NewsMunger NewsViolence Erupts in Haveli Khargpur Over Illegal Fishing

मछली मारने से रोकने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस

हवेली खड़गपुर झील में जबरन मछली मारने वालों को रोकने पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार के साथ मारपीट हुई। चंदन ने थाने में नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 26 Jan 2025 02:02 AM
share Share
Follow Us on
मछली मारने से रोकने पर मारपीट, नौ लोगों पर केस

हवेली खड़गपुर। हवेली खड़गपुर झील स्थित जलकर में जबरन मछली मार रहे लोगों को रोकने पर मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार के साथ मारपीट की गई। जिसके बाद चंदन ने हवेली खड़गपुर थाना में नौ व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करायी है। थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि मत्स्यजीवी सहयोग समिति के अध्यक्ष चंदन कुमार ने अपने साथ हुए मारपीट को लेकर हवेली खड़गपुर थाना ने दिए आवेदन में बताया कि हवेली खड़गपुर झील स्थित जलकर में कुछ लोग जबरन मछली मार रहे थे। जब मैंने उन लोगों को रोका तो उन सभी लोगों ने मेरे साथ मारपीट की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें