घरेलू विवाद में नवविवाहित ने की आत्महत्या
मंगलवार की शाम धरहरा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता ममता कुमारी ने घरेलू विवाद के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव कमरे में पंखे से लटका मिला। ममता ने एक वर्ष पूर्व...

धरहरा,एक संवाददाता। मंगलवार की शाम धरहरा थानाक्षेत्र के मोहनपुर गांव में एक 20 वर्षीय नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर के कमरे में पंखे लटका उसका शव मिला। मृतका मोहनपुर गांव निवासी प्रशांत कुमार की पत्नी ममता कुमारी थी। आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मोहनपुर निवासी संजय सिंह का पुत्र प्रशांत कुमार सिंह धरहरा थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव के स्व. योगी मंडल की पुत्री ममता कुमारी से एक वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था। दोनों साथ रह रहे थे। किसी बात को लेकर नवविवाहिता ने मंगलवार की शाम फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। मृतका का शव कमरे में पंखा से लटका मिला। घरवालों को काफी देर बाद इसकी जानकारी मिली। धरहरा थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार पाठक ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, जांच की जा रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।