मशाल अभियान के तहत खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया दम
या। खेल प्रतियोगिता में वर्ग 6 वर्ग से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुई। टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार शनिवार को दूसरे दिन 48 विद्यालयों में खेल प

असरगंज, निज संवाददाता। मशाल अभियान के तहत स्कूल स्तरीय तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को लाल बहादुर शास्त्री किसान उच्च विद्यालय ममई में साइकिल रेस, कबड्डी, दौड़ आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने दम दिखाया। खेल प्रतियोगिता में वर्ग 6 वर्ग से 12वीं तक के छात्र-छात्राएं शामिल हुई। टेटियाबंबर से एसं. के अनुसार शनिवार को दूसरे दिन 48 विद्यालयों में खेल प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी भोगेंद्र कामती ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन कन्या मध्य विद्यालय टेटिया, प्लस टू उच्च विद्यालय देवघरा में कबड्डी, साइकिलिंग, फुटबॉल प्रतियोगिता, ऊंची कूद का आयोजन किया गया। देवघरा में कबड्डी में बालिका वर्ग में 14 आयु वर्ग में गोदावरी टीम 16 आयु वर्ग में सरोजनी नायडु टीम विजयी हुई। साइकिल रेस में ईश्वर कुमार ने प्रथम, प्रीतम कुमार द्वितीय एवं प्रिंस कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। फुटबॉल में महात्मा गांधी टीम का चयन हुआ।
संग्रामपुर से एसं. के अनुसार मध्य विद्यालय चंदूकी में छात्र-छात्राओं के बीच खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दौड़, मटका फोड़, क्रिकेट बॉल थ्रो, दौड़, फुटबॉल में प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। खेल संयोजक नीरज कुमार,प्रधानाध्यापक नीलकंठ पंडित ने खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिया गया।
हेमजापुर से संसू. के अनुसार उच्च स्कूल विद्यालय, फरदा में खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने भाग लिया। दौड़, साइकिल रेस कबड्डी आदि प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रभारी प्रधानाध्यापक कुमार गौरव के अलावा हरहर कुमार, निगमपाल रंजन, राजेश कुमार, वंदना कुमारी, विजेता भारती आदि मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।