जदयू: जयकिशोर बने प्रखंड महासचिव
जमालपुर के कलारामपुर पंचायत में जदयू द्वारा सदस्यता अभियान चलाया गया। मुनीलाल मंडल ने अभियान का नेतृत्व किया, जबकि गोपाल कृष्ण कुमार मुख्य अतिथि रहे। बैठक में जयकिशोर कुमार को महासचिव की जिम्मेदारी...

जमालपुर। जमालपुर प्रखंड के कलारामपुर पंचायत में शनिवार को जदयू की ओर से सदस्यता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व प्रखंड अध्यक्ष मुनीलाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि जदयू जिला महासचिव गोपाल कृष्ण कुमार थे। इससे पूर्व मुनीलाल मंडल की अध्यक्षता में मुकेश कुमार के आवास पर कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में जयकिशोर कुमार मंडल को माला पहनाकर जदयू की सदस्यता के साथ प्रखंड जदयू के महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी। मौके पर गोपाल कृष्ण कुमार ने कहा कि सूबे की तस्वीर और तकदीर बदलने का वक्त आ गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तरक्की की राह पर है। मुनीलाल मंडल ने कहा कि बिहार की जनता की समस्याओं को दूर करने में जदयू पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी जुटे हैं। उन्होंने 24 फरवरी को पीएम के आगमन पर जमालपुर प्रखंड व नगर से हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं को पहुंचाने की अपील की। मौके पर उपमुखिया मुकेश कुमार, ऋचा मंडल, मुखिया विनोद मंडल, प्रखंड युवा अध्यक्ष अमरजीत कुमार, अमरेंद्र कुमार, सूरज कुमार, प्रेमजीत कुमार, कृष्ण कुमार सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।