Hindi NewsBihar NewsMunger NewsFamily in Mourning After Inmate s Mysterious Death in Begusarai Jail Allegedly Due to Assault

बेगूसराय जेल में बंद बौचाही के कैदी की मौत पर परिजनों में कोहराम

मुंगेर में बेगूसराय जेल में बंद कैदी पुष्पराज पासवान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों ने जेल प्रशासन पर अनदेखी और पीट-पीटकर हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के सिर पर चोट का निशान है, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरMon, 24 Feb 2025 01:19 AM
share Share
Follow Us on
बेगूसराय जेल में बंद बौचाही के कैदी की मौत पर परिजनों में कोहराम

मुंगेर, निज संवाददाता। बेगूसराय जेल में बंद मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बोचाही निवासी कैदी पुष्पराज पासवान की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा है। शनिवार को मृत कैदी का शव गांव पहुंचने के पश्चात मातम के बीच परिजनों ने जेल प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया है। परिजन ने बताया कि मृत कैदी के मौत का कारण जेल प्रशासन द्वारा ब्रेन हैम्ब्रेज बताया गया है। जबकि उसके बाएं कनपटी पर चोट का निशान है। जो स्पष्ट दर्शाता है कि जेल में उसे मारा पीटा गया है उसी के कारण उसका ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ है। परिजनों ने जेल प्रशासन द्वारा कैदी को पीट कर जान मारने का आरोप लगाया है। बहरहाल पुष्पराज पासवान की मौत के बाद उसके दो मासूम बेटे पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृत पुष्पराज पासवान पहले बेगूसराय जिलान्तर्गत साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बाबा भुजंगी दास कालेज में मजदूरी का काम करता था और वहीं रहता था। कालेज प्रबंधन द्वारा दर्ज साइबर क्राइम के आरोप में 2 माह पूर्व साहेबपुर कमाल थाना की पुलिस साइबर क्राइम के आरोप में गिरफ्तार कर ले गई थी, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें