शिक्षा में गुणात्मक सुधार को राज्यपाल से मिले सीपी ठाकुर
मुंगेर में पूर्व केंद्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर की अगुवाई में एक शिष्टमंडल ने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से मुलाकात की। शिष्टमंडल ने मुंगेर में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने का आमंत्रण...

मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। पुर्व केन्द्रीय मंत्री डा. सीपी ठाकुर के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां से राजभवन में मिला। शिष्टमंडल में प्रखर समाजसेवी व मोटीवेशनल स्पीकर दीपक ठाकुर, भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य सौरभ कुमार, प्रो( डा.) हर्षवर्धन यादव, प्रो शबनम ठाकुर, भाजपा प्रवक्ता मोहम्मद मुजफ्फर शामिल थे। मौके पर समाजसेवी दीपक ठाकुर ने राज्यपाल को मुंगेर आने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड स्थित रामपुर चौक पर ग्रामीणों के सहयोग से निर्मित बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डा. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा का आपके हाथों अनावरण किए जाने की ग्रामीणों की प्रबल इच्छा है। इसे राज्यपाल ने सहर्ष स्वीकार किया। साथ ही कहा कि वे अप्रैल के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री के प्रतिमा का अनावरण कर सकते हैं। प्रो शबनम ठाकुर व सौरभ कुमार ने बिहार में उच्च शिक्षा की स्थिति तथा उसमें गुणात्मक सुधार पर राज्यपाल के साथ चर्चा विस्तार से चर्चा किया। साथ ही कहा कि बिहार आर्यभट्ट, महात्मा बुद्ध, चाणक्य, मंडन मिश्र, रामधारी सिंह दिनकर जैसे प्रकांड विद्वानों की धरती रही है। वाबजूद कुछ वर्षों से उच्च शिक्षा के गुणवत्ता में कमी महसूस की गई है। इसमें गुणात्मक सुधार लाने की आवश्यकता है। बिहार के विश्वविद्यालय में प्रबंधन स्तरीय दोष तथा शिक्षकों में अध्ययन तथा तकनीकी कमियों के कारण शोध की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। विश्वविद्यालय में प्रवेश, परीक्षा और परिणाम को ससमय करने को लेकर एकेडमिक कैलेंडर का सख्ती से पालन आवश्यक है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।