केंद्र सरकार ने की सुरक्षा में बड़ी चूक, अब बड़ा एक्शन की जरूरत: विधायक
की हमले के विरोध में महागठबंधन ने निकाला कैंडिल मार्च, भारी आक्रोश जमालपुर। निज प्रतिनिधि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकी हमले में मार

जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए पाकिस्तानी आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि देने सहित आंतकियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने जमालपुर शहर में कैंडिल मार्च निकाला, तथा भारी आक्रोश व्यक्त किया। कैंडल मार्च की अगुवाई राजद नगर अध्यक्ष बमबम यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अशोक पासवान, कम्युनिस्ट के जिला सचिव अशोक मंडल, कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष आरके मंडल, राजद के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेश रमण सहित अन्य ने किया। मौके पर विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर अतिसंवेदनशील क्षेत्र रहा है। गर्मी के मौसम में लाखों की संख्या में लोग हिल स्टेशन जाते हैं। बावजूद इसके सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। मौके पर देवराज सुमन, नागेश्वर यादव, बीडी चौरसिया, विनय यादव, डॉ. दिनेश, अरूण मंडल, अशोक यादव, मयंक राज, आलोक कुमार, अकरम परवेज सहित अन्य मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।