बिहार विस चुनाव में एनडीए की सरकार बनेंगी, नीतीश कुमार होंगे फिर से सीएम: गोलू
जमालपुर के युवा लोक मोर्चा के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने मुंगेर के गोलू कुमार को प्रदेश महासचिव नियुक्त किया है। गोलू कुमार ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर दिया और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर जनसंपर्क अभियान...

जमालपुर। निज प्रतिनिधि युवा लोक मोर्चा, बिहार प्रदेश के अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने मुंगेर के युवा चेहरा गोलू कुमार को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया है। गोलू कुमार हवेली खड़गपुर निवासी है, तथा वर्तमान में मुंगेर जिला में संगठनात्मक मजबूती पर जोर दे रहे हैं। गोलू कुमार के महासचिव बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। इधर, महासचिव गोलू कुमार ने जमालपुर विधान सभा क्षेत्र का दौरा किया, तथा कार्यकर्ताओं से मुलकात कर जनसंपर्क अभियान की शुरुआत की। मौके पर गोलू कुमार ने कहा कि 2025 बिहार विधान सभा चुनाव में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी। वहीं सीएम नीतीशे कुमार रहेंगे।
उन्होंने कहा कि विस चुनाव को लेकर एनडीए में सीट भी पूर्व से तय किया गया है। किसी भी तरह का मदभेद नहीं है। हालांकि महागठबंधन में सीट को लेकर मारामारी चल रही है। उन्होंने हमें जंगलराज नहीं सुशासन राज्य चाहिए। इसके लिए एनडीए को मजबूती जरूरी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।