Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar State Sports Talent Search Kharagpur School Hosts Competitive Events

100 मीटर दौड़ में संध्या और साइकिल रेस में सुरुचि रही प्रथम

बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने साइकिल रेस, कबड्डी और 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा का...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSun, 27 April 2025 05:17 AM
share Share
Follow Us on
100 मीटर दौड़ में संध्या और साइकिल रेस में सुरुचि रही प्रथम

हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्रतिभा खोज विद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता के तहत शनिवार को नगर के पंच कुमारी कन्या उच्च विद्यालय में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय की छात्राओं ने साइकिल रेस, कबड्डी और 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी खेल प्रतिभा का दम दिखाया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक नसरूल जमाल की अध्यक्षता में आयोजित खेल प्रतियोगिता में छात्राओं ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संध्या ने प्रथम स्थान, सुरुचि द्वितीय जबकि सोनाली ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। साइकिल रेस में सुरुचि ने प्रथम, संध्या द्वितीय और दीपिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में लक्ष्मी, नयन, सपना, अंजली, वर्षा, राजमणि, साक्षी एवं सोनाक्षी की टीम विजयी रही। इस मौके पर अभिषेक निरंजन, पदमाकर परासर, महेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार, सूरज मरांडी, डा. रंजना रानी आदि विद्यालय की शिक्षिका और विद्यालय की छात्रा समेत विद्यालय परिवार के सदस्य मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें