Hindi NewsBihar NewsMunger NewsBihar RJD Holds Candle March to Honor 28 Civilians Killed in J K Terror Attacks

इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कैंडिल मार्च निकाल पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल ने जम्मू कश्मीर के पहलगांव में मारे गए 28 नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सभी जिलों में कैंडल मार्च निकाला। मुंगेर जिले में, कैंडल मार्च आजाद चौक से...

Newswrap हिन्दुस्तान, मुंगेरSat, 26 April 2025 01:26 AM
share Share
Follow Us on
इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कैंडिल मार्च निकाल पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि इंडिया गठबंधन के नेताओं ने कैंडल मार्च निकाल पहलगाम में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

मुंगेर , निज प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगांव में विगत दिनों आतंकियों के कायराना हमलों में मारे गए 28 नागरिकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिये बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के द्वारा बिहार के सभी जिलों में कैंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। मुंगेर जिला राजद के प्रधान महासचिव संतोष कुमार यादव के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों के नेताओं तथा समर्पित कार्यकर्ताओं के द्वारा कैंडल मार्च जिला राजद कार्यालय आजाद चौक मुंगेर से सैकड़ों की संख्या में विभिन्न चौक चौराहों से होते हुए विजय चौक पर कैंडल मार्च का समापन किया गया तथा मृत नागरिकों के प्रति दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। कैंडल मार्च में मुख्य रूप से राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक पासवान, परवेज अकरम, चंदन सिंह, वीआईपी के प्रदेश उपाध्यक्ष जफर अहमद, बाम दल के अशोक मंडल,दिलीप सिंह,लखन कुमार , वसीम उदीन,राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव पंकज कुमार यादव,प्रमोद कुमार यादव,जितेंद्र कुशवाहा,पूर्व प्रत्याशी अविनाश कुमार विद्यार्थी उर्फ मुकेश यादव,उप मेयर खालिद हुसैन,संजय सिंह यादव,महानगर मुंगेर अध्यक्ष जुनैद मखमूर, आबिद हुसैन,संजय पासवान,आकाशदीप यादव,नागेश्वर यादव,सुनील राय,शिशिर कुमार लालू,गजेंद्र कुमार हिमांशु,राजेश रमन राजू,आदर्श कुमार राजा,सौरभ जायसवाल,संजय रावत,बमबम यादव,सहित सैकड़ों इंडिया गठबंधन के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें