जमालपुर से मुंगेर तक निकाली गयी महाशिवरात्रि शांति-सद्भावना कलश शोभा यात्रा
जमालपुर में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से रविवार को महाशिवरात्रि पर 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव की शुरुआत हुई। शांति-सद्भावना कलश शोभा यात्रा का आयोजन किया गया, जो...

जमालपुर। निज प्रतिनिधि प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, मुंगेर की ओर से रविवार को महाशिरात्रि पर 89वीं त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव समारोहपूर्वक शुरू हुआ। तथा शांति-सद्भावना कलश शोभा यात्रा सह चलंत प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। महाशिवरात्रि शांति-सद्भावना कलश शोभा यात्रा को संस्थान के अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय आबू से बीके संजय भाई ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। शोभा यात्रा सुबह मारवाड़ी धर्मशाला परिसर में निकली, तथा टिपटॉप रोड, सदर बाजार, भारतमाता चौक, कारखाना गेट संख्या छह, स्टेशन रोड, जुबलीवेल चौक होते हुए जमालपुर मुंगेर से पैदल भ्रमण कर मुंगेर पहुंची, जहां कोर्णाक रोड, शाहजुबला रोड, पूरबसराय थाना, गांधी चौक, राजीव गांधी चौक, आजाद चौक, बड़ी बाजार होते हुए घोषी टोला स्थित सेवा केंद्र परिसर में संपन्न हुई। मौके पर बीके संजय भाई ने कहा कि भक्त और भगवान के बीच दूरिया मिटाने के लिए भक्ति श्रेष्ठ होती है। अपने को भगवान के प्रति समर्पित करना कर भगवान के नजदीक मानव पहुंच सकते हैं।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक मुनष्य आत्मा को परमपिता शिव परमात्मा के इस धरती पर अवतरण से परिचय कराया जा रहा है। जिस परमात्मा को पाने के लिए मनुष्य आत्मा इतना जप, तप, व्रत, उपवास, तीर्थ आदि करते हैं। वो श्रीमद्भागवत गीता में भी वर्णित है। इस घोर कलयुग में इसका भी अवतरण हो चुका है। इसी को अवगत कराने के लिए महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शांति-सद्भावना कलश शोभा यात्रा निकाली गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।