घर बनाने के लिए मारपीट में छह महिलायें सहित सोलह घायल
घोड़ासहन के कोरैया ग्राम में घर बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस झड़प में 16 लोग जख्मी हुए, जिनमें से दो की स्थिति गंभीर है। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को नामजद आरोपित किया...

घोड़ासहन,निज प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के कोरैया ग्राम में शुक्रवार की रात घर बनाने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प में दोनों पक्षों के सोलह व्यक्ति जख्मी हुए हैं जिनमें से दो को गम्भीर स्थिति में मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मामले को लेकर सीताराम ठाकुर के द्वारा महेश ठाकुर,गणेश ठाकुर सहित 29 लोगों को नामजद आरोपित किया गया है जबकि द्वितीय पक्ष के जयप्रकाश ठाकुर के द्वारा मनु ठाकुर,छोटू ठाकुर सहित 9 को नामजद आरोपित करते प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पुलिस के द्वारा एक पक्ष के जयप्रकाश ठाकुर व विकास ठाकुर तथा दूसरे पक्ष के मनु ठाकुर व छोटू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार,जयप्रकाश ठाकुर की भतीजी की षादी होने वाली थी। इस व्यस्तता का लाभ उठाते हुए दूसरे पक्ष के द्वारा विवादित घर का निर्माण शुरू कर दिया गया। इसको लेकर हुई मारपीट में छ:महिलायें मनतुरा देवी,सुदामा देवी,चम्पा देवी,सीमा देवी,रेणु कुमारी व मनोरमा देवी के अतिरिक्त संजीव ठाकुर,मनु कुमार,छोटु कुमार,सीताराम ठाकुर,रामाशीष ठाकुर,शिवाश्रय ठाकुर,रामनिवास ठाकुर,विकास ठाकुर चोटिल हुए हैं। सुनील ठाकुर व महेश ठाकुर की स्थिति गम्भीर बतायी गयी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।