Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTL Mela 2 Organized in Dhaka BRC Teachers Showcase Creativity Through Cardboard Art

टी एल एम मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का हुआ चयन

ढाका बीआरसी में शनिवार को प्रखंडस्तरीय टी एल एम - 2 मेला आयोजित किया गया, जिसमें वर्ग 1 से 5 तक के शिक्षकों ने भाग लिया। कार्ड बोर्ड पर चित्र प्रदर्शित किए गए, जो बच्चों को विषयों के बारे में जानकारी...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 23 Feb 2025 12:06 AM
share Share
Follow Us on
टी एल एम मेला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का हुआ चयन

सिकरहना, निज संवाददाता। ढाका बीआरसी में शनिवार को प्रखंडस्तरीय टी एल एम - 2 मेला का आयोजन किया गया। मेला में कार्ड बोर्ड पर चित्र का प्रदर्शनी आयोजित किया गया। इसमें वर्ग 1 से 5 तक के शिक्षक भाग लिए। बीआरसी अंतर्गत सभी संकुल के साइंस के शिक्षक इस प्रतियोगिता में भाग लिए व बेहतर प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों का चयन किया गया। प्रदर्शनी में कार्ड बोर्ड पर बच्चों को चित्र के माध्यम से बच्चों को बतायी जाने वाले विषयों के बारे में चित्र बनाया गया था। चित्र के माध्यम से बच्चों को कैसे इन चीजों के बारे में जानकारी दी जाती है। यह प्रदर्शित किया गया। निर्णायक मंडल द्वारा बेहतर प्रदर्शन करनेवाले प्रतिभागियों में पहला स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय वीरता टोला भंडार की शिक्षिका रुखसाना खातून, दूसरा स्थान राजकीय प्राथमिक विद्यालय तेलहारा कला कन्या के शिक्षक अर्जित देव व तीसरा स्थान उत्क्रमित मध्य विद्यालय सिरनी बड़हरवा उर्दू की शिक्षिका संगीता प्रियदर्शिनी को दिया गया। निर्णायक मंडल में शिक्षक गजेंद्र प्रसाद, अनिल कुमार शर्मा, कुमार जयंत, मो. जयाल्लाह, आत्माराम साह थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें