Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsSufi Singer Abhinav Attracts Audience at Kesariya Festival with Energetic Performances

सूफी गायन से अभिनव आकर्ष ने दर्शकों किया भरपूर मनोरंजन

सूफी गायक अभिनव आकर्ष ने केसरिया महोत्सव में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। उन्होंने लंबी जुदाई और एक पांव की जूती जैसे गाने गाकर दर्शकों का मनोरंजन किया। उनके द्वारा गाए गए...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 23 Feb 2025 12:14 AM
share Share
Follow Us on
सूफी गायन से अभिनव आकर्ष ने दर्शकों किया भरपूर मनोरंजन

केसरिया,निज संवाददाता। देश के ख्याति प्राप्त मंचों पर अपनी प्रस्तुति दे चुके सूफी गायक अभिनव आकर्ष ने केसरिया महोत्सव के मंच से शनिवार को अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना वक्र तुंड महाकाय सूर्य कोटि समप्रभ ...से हुई। अभिनव ने लंबी जुदाई गाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। अभिनव की प्रस्तुति हमरा बुझात बा बबुआ डीएम होइहन ओहू से उपरा सीएम होइहन हो गाकर दर्शकों को खूब झुमाया। युवा सूफी गायक अभिनव की प्रस्तुति एक पांव की जूती गाकर खूब तालियां बटोरी। बाबा केसरनाथ खेले केसरिया में होली नामक होली गीत गाकर फागुन के महीने का एहसास कराया। अभिनव की एक से बढ़ कर एक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें