Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPublic Court Held for Land Dispute Resolution in Patahi

जनता दरबार में 12 मामलों का हुआ निष्पादन

पताही में शनिवार को थानाध्यक्ष कैलाश कुमार और सीओ नाज़नी अकरम की उपस्थिति में भूमि विवादों का निपटारा करने हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। कुल 15 मामलों में से 12 का निष्पादन हुआ, जबकि 3 मामले...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 23 Feb 2025 12:23 AM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में 12 मामलों का हुआ निष्पादन

पताही, एसं। पताही थाना परिसर में शनिवार को थानाध्यक्ष कैलाश कुमार व सीओ नाज़नी अकरम की उपस्थिति में भूमि विवाद निपटारा हेतु जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसके लिए कुल 15 मामलों में नोटिस किया गया था, जिसमें 12 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं 03 मामला प्रक्रियाधीन रहा । सीओ नाज़नी अकरम ने बताया की विभागीय आदेश के अनुसार भूमि विवाद के लिए प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन कर अधिक से अधिक भूमि विवाद का निपटारा किया जा रहा है। इसी क्रम मे इस शनिवार को 15 मामलो ंकी सुनवाई हेतु नोटिस किया गया था। जनता दरबार में थानाध्यक्ष क़े अलावा अपर थानाध्यक्ष तथा अन्य जवान मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें