Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsPolice Arrest 15 Fugitives and 1 Drunkard in HarSiddhi

पंद्रह वारंटी व एक पियक्कड़ गिरफ्तार,भेजे गए जेल

हरसिद्धि पुलिस ने विशेष अभियान में शनिवार रात को पंद्रह पूर्व वारंटी और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा के अनुसार, सभी गिरफ्तार व्यक्ति फरारी वारंटी थे। उन्हें जेल भेज...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीSun, 23 Feb 2025 10:53 PM
share Share
Follow Us on
पंद्रह वारंटी व एक पियक्कड़ गिरफ्तार,भेजे गए जेल

हरसिद्धि (निज संवाददाता) थाना क्षेत्र की अलग अलग जगहों से हरसिद्धि पुलिस ने विशेष अभियान में शनिवार की रात छापेमारी कर पंद्रह पूर्व वारंटी और एक पियक्कड़ को गिरफ्तार किया गया। पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार सभी पूर्व केस का फरारी वारंटी है।गिरफ्तार वारंटी में निजामुद्दीन पिता बड़ा हरपुर, द्वारिका सिंह व नरेश सिंह गायघाट घटुली, जगन्नाथ सहनी , जोगेंद्र सहनी , झाबर सहनी पानापुर मलाही टोला, विशेश्वर ठाकुर व जितेंद्र कुमार हरसिद्धि बाजार , किशोर राम हरसिद्धि बाजार, राजेश साह व राजा कुमार शनिचरी बाजार हरसिद्धि , रमेश साह व उमेश साह, हरसिद्धि शनिचरी बाजार , योगिंदर यादव ,सिपाही यादव पन्नापुर अहिर टोली को गिरफ्तार किया गया।सभी वारंटी को शनिवार को जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ,अपर थानाध्यक्ष मनीष राज ,दरोगा राजेश कुमार ,अविनाश कुमार ,शिखा कुमारी ,सीमा कुमारी, पिंकी कुमारी, शंभू मालाकार,अनिल कुमार सिंह व सशस्त्रबल शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें