जन सुराज पार्टी के प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों का चयन
कोटवा के सहनी मार्केट में जन सुराज पार्टी की प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नए पदाधिकारियों का चयन किया गया, जिसमें डॉ. विवेक रंजन को युवा अध्यक्ष और विनय कुमार सहनी को सोशल...

कोटवा, निज संवाददाता। प्रखंड के सहनी मार्केट में शनिवार को जन सुराज पार्टी का प्रखंड स्तरीय संगठनात्मक समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता जन सुराज अभियान संयोजक अभिनव कुमार सिंह और संचालन जन सुराज नेता डॉ. मंतोष कुमार सहनी ने किया। बैठक में संगठन की समीक्षा की गई और सक्रिय सदस्यों को जिम्मेवारी प्रदान की गई। सर्वसम्मति से विभिन्न पदाधिकारियों का चयन किया गया। जन सुराज पार्टी कोटवा के युवा अध्यक्ष पद पर डॉ. विवेक रंजन, सोशल मीडिया प्रभारी विनय कुमार सहनी, कार्यालय प्रभारी देवीलाल दास, प्रखंड उपाध्यक्ष पद पर अजीत मिश्रा, विनोद राम, पवन यादव, मुन्ना सहनी, रविन्द्र पासवान को मनोनीत कर नई जिम्मेवारी सौंपी गई। साथ ही सभी को फूल - माला पहना कर सम्मानित किया गया। समीक्षा बैठक में जन सुराज पार्टी के प्रदेश अभियान समिति सदस्य गरीब राय, जिला उपाध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह, कोटवा प्रखंड के सभापति इदरीश मियां, प्रखंड प्रभारी डॉ. फिरोज आलम, प्रखंड महासचिव जय किशन दास, जन सुराज महिला प्रखंड अध्यक्ष बबीता सिंह, किसान सेल के अध्यक्ष विनोद कुमार कुशवाहा, अभियान समिति सदस्य कृष्णा सहनी, जन सुराज नेता अनमोल कुमार उपाध्याय, पंचायत अध्यक्ष अरविंद कुशवाहा, युवा नेता अविनाश कुमार, पंचायत अध्यक्ष कुलमणि मिश्रा, आदित्य कुमार पाठक, रवि मिश्रा, रमाकांत सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।