Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsFlag Hoisting Ceremony Marks Start of 17th Shri Shri 108 Shri Sat Chandi Mahayagna in Kotwa

महायज्ञ को ले किया गया बजरंग बली का ध्वजारोहण

कोटवा के जगीरहा - जसौली पट्टी में श्री श्री 108 श्री सत् चंडी महायज्ञ का ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यज्ञ के आयोजकों और श्रद्धालुओं ने पूजा पाठ किया। यज्ञ 2 फरवरी से जल यात्रा के साथ शुरू होगा और...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीMon, 20 Jan 2025 11:28 PM
share Share
Follow Us on
महायज्ञ को ले किया गया बजरंग बली का ध्वजारोहण

कोटवा, निज संवाददाता। प्रखंड के जगीरहा - जसौली पट्टी में आयोजित श्री श्री 108 श्री सत् चंडी महायज्ञ को लेकर सोमवार को यज्ञ स्थल पर ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर यज्ञ के आयोजकों व श्रद्धालुओं के द्वारा विधिवत पूजा पाठ कर जयकारे के साथ बजरंग बली का ध्वज फहराया गया। बनारस के प्रसिद्ध आचार्य बिजेंद्र ओझा, धर्मेन्द्र चतुर्वेदी, आशुतोष ओझा के द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ ध्वजारोहण की विधि सम्पन्न कराया गया। इस दौरान यजमान हरेंद्र किशोर सिंह, मधु सिंह, जीतेन्द्र झा, सुनील झा, एकबाल सिंह, उमेश सिंह, दिगंबर सिंह मौजूद रहे। यज्ञ आगामी 2 फरवरी से जल यात्रा के साथ शुरू होगा। यज्ञ नौ दिनों तक आयोजित किया गया है, जो 10 फरवरी तक चलेगा। यज्ञ के संयोजक सुनील सिंह व अध्यक्ष लालाबाबू सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि यज्ञ के संस्थापक रामानंद सिंह द्वारा वर्ष 2007 से उक्त महायज्ञ की शुरुआत की गई थी। इस वर्ष यज्ञ का 17 वां वर्ष है। वृन्दावन के कथा वाचक साध्वी प्रियंका शास्त्री द्वारा प्रतिदिन कथा वाचन किया जाएगा। वहीं वृन्दावन के पंडित हीरालाल शर्मा व शुभम पाठक के प्रसिद्ध मंडली द्वारा रासलीला की प्रस्तुति की जाएगी। मौके पर सचिव किशोरी सिंह, गुड्डू सिंह, विंदेश्वरी सिंह, बिरेंद्र सिंह, सुखाड़ी सिंह, चंदन सिंह, सूचित पासवान, नवल किशोर सिंह, राजेश्वर बैठा, संतोष सिंह सहित दर्जनों श्रद्धालु उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें