नाबालिग को लेकर युवक हुआ फरार
घोघरडीहा के अमहि पंचायत में एक युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में कुढ़नी पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी देवगौरा कुमार ने लड़की को बहलाकर अपहरण कर लिया था। लड़की के माता-पिता की शिकायत पर पुलिस...

घोघरडीहा। घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अमहि पंचायत के वार्ड नं 09 मे सोमवार को उस समय एक चौकाने वाली घटना सामने आई, जब मुजफ्फरपुर जिला के कुढ़नी थाना की पुलिस ने युवक को नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया। आरोपी देवगौरा कुमार मुजफ्फरपुर के राम दयालू रेलवे स्टेशन के पास एक होटल में मजदूरी करता था और अपने ही मोहल्लों की नाबालिग लड़की को लेकर फरार हो गया था। लड़की के माता के शिकायत के बाद कुढ़नी पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए युवक का पता लगाया और लड़की के साथ उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार देवगौरा कुमार घोघरडीहा थाना क्षेत्र के अमहि पंचायत के वार्ड नं 09 निवासी उमा कांत मुखिया का पुत्र है। वह मजदूरी के सिलसिले में मुजफ्फरपुर के राम दयालु स्टेशन के पास रहता था। लेकिन कुछ माह पूर्व में वह उसी मोहल्ला से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपहरण कर ले गया। लड़की के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने तुरंत पुलिस में अपहरण की शिकायत दर्ज कराई। मामला दर्ज होते ही कुढ़नी पुलिस हारकर में आई और युवक का मोबाइल लोकेशन ट्रेस करना शुरू कर दिया। कुढ़नी पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान का सहारा लिया और युवक का लोकेशन ट्रेस कर लिया। इसके बाद सोमवार को कुढ़नी पुलिस की एक टीम घोघरडीहा थाने पहुंची और स्थानीय पुलिस की मदद से अमहि गांव के वार्ड नं 09 में छापेमारी की, कुछ ही देर में देवगौरा को पकड़ लिया गया और लड़की को भी सकुशल बरामद कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद कुढ़नी पुलिस लड़के और लडक़ी को अपने साथ ले गई। दोनों को घोघरडीहा पीएचसी में मेडिकल जांच कराई गई। हालांकि कुढ़नी पुलिस इस मामले में ज्यादा जानकारी देने से इनकार कर दिया। वहीं घोघरडीहा थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि कुढ़नी पुलिस की टीम आई थी और स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी लड़के और लड़की को बरामद कर कुढ़नी ले गई। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है और गांव में। तरह तरह की चर्चाएं चल रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।