Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsWife Files Case Against Husband for Adultery After 2017 Marriage

पति ने लुधियाना में की दूसरी शादी,केस

फुलपरास के कालापट्टी गांव की पूजा कुमारी ने पति कन्हैया साह के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शादी 2017 में हुई थी और 2018 में एक बच्ची का जन्म हुआ। 2022 में ससुर की मृत्यु के बाद पति का अवैध संबंध...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 2 Feb 2025 11:49 PM
share Share
Follow Us on
पति ने लुधियाना में की दूसरी शादी,केस

फुलपरास। थाना क्षेत्र के कालापट्टी गांव की बैजनाथ साह की पुत्री पूजा कुमारी ने थाना में मामला दर्ज कराया है। बताया कि राजनगर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कन्हैया साह से उसकी शादी वर्ष 2017 में हिन्दू रीतिरिवाज़ों से सभी घर वालों की सहमति से हुई थी और राजी खुशी से पति के साथ लुधियाना और घर पर रहने लगी। वर्ष 2018 में उसने एक बच्ची को जन्म दी। वर्ष 2022 में उनके ससुर का तबियत खराब हो गई तो घर पर रहने लगी और उनकी मृत्यु 2024 में हो गई इस बीच पति का अवैध संबंध लुधियाना में ही सुमित्रा देवी जो अपने आप को पटना निवासी कहती है। पति उसी के साथ रहने लगा।जब अपने पिता के साथ लुधियाना गई तो दोनों ने डेरा में रहने भी नहीं दी और मारपीट कर निकाल दिया। वे घर आकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने लिखित बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें