Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsTransfer of Nehru Youth Center Officer Manish Kumar to Uttar Pradesh Farewell Ceremony Held

‘युवा सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करें

नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के जिला युवा पदाधिकारी मनीष कुमार का हाथरस, उत्तर प्रदेश में स्थानांतरण किया गया है। इस अवसर पर एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित किया गया। मनीष कुमार...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 02:11 AM
share Share
Follow Us on
‘युवा सकारात्मक सोच के साथ लक्ष्य प्राप्त करें

मधुबनी,एक संवाददाता। नेहरू युवा केंद्र मधुबनी के जिला युवा पदाधिकारी मनीष कुमार का उत्तर प्रदेश के हाथरस जिला में जिला युवक पदाधिकारी के पद पर स्थानांतरण हो गया है। इसको लेकर मैक्सी स्टैंड के नजदीक अवस्थित नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय परिसर में शनिवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, युवा क्लब एवं महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में युवा सदस्यों द्वारा किया गया। सर्वप्रथम विदाई समारोह में युवा संघ सेवकों के द्वारा निवर्तमान जिला युवा पदाधिकारी मनीष कुमार को पाग दोपटा एवं बुके देकर सम्मानित किया गया। निवर्तमान जिला युवा पदाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि अपने कार्यकाल में युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलना सिखाया। युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए। युवाओं को अनुशासित होकर राष्ट्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए। मौके पर नेहरू युवा केंद्र के जिला सलाहकार समिति के सदस्य कुंदन कुमार सिंह , शंभू नाथ ठाकुर ,सुनील कुमार चौधरी ,अभिषेक कुमार मोन,आदित्य चौधरी, नरेंद्र सिंह, अमन जी कुमार, तरुण कृति, साजन कुमार, सुमित कुमार, सुजीत कुमार आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें