जिले में पारा 40 पर पहुंचा, दोपहर में छुट्टी से बीमार पड़ने लगे हैं बच्चे
मधुबनी में तेज धूप के कारण सड़कों पर सन्नाटा छा गया है। बच्चे स्कूल से लौटते समय बीमार हो रहे हैं। 26 से 30 अप्रैल के बीच हल्के बादल आने की संभावना है, जबकि तापमान 38-40 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान...
मधुबनी, हिटी। तेज धूप के साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान में वृद्धि से दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर गया। लोग बहुत जरूरी काम से ही दोपहर में घरों से बाहर निकल रहे हैं। सरकारी विद्यालयों में 12.30 बजे दोपहर में छुट्टी होने से बच्चों को तेज धूप में घर जाने पर बीमार होने लगे हैं। तेज धूप के कारण दोपहर में बाजार में सन्नाटा छा जाता है। मौसम विभाग द्वारा 26 से 30 अप्रैल तक के मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि उत्तर बिहार के जिलों में हल्के बादल आ सकते हैं। अगले एक दो दिनों तक मौसम के शुष्क रहने तथा हॉट डे बने रहने की संभावना है। 27 अप्रैल के बाद मौसम में परिवर्तन होने का अनुमान है। जिसके कारण आंधी तूफान के साथ गिरना और तेज हवा के साथ वर्षा होने की संभावना है। इस अवधि में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 4 से 8 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से पूरवा हवा चलने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री रहा। जो सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो सामान्य से 4.7 डिग्री कम रहा। सामान्य से अधिक तापमान एवं हवा में नमी के कारण प्रचंड गर्मी की स्थिति बनी रहने की संभावना है। 27 अप्रैल को हवा की रफ्तार अधिक रह सकती है। मौसम विभाग ने पशुपालकों को सलाह दी है कि प्रचंड गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए दुधारू पशुओं का रख रखाव तथा खानपान पर विशेष ध्यान दें। पशुओं को स्वस्थ पानी पिलायें एवं छायादार स्थान पर रखें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।