जोरावर व फतेह सिंह की शहादत अविस्मरणीय
मधुबनी में गुरुवार को बाल दिवस कार्यक्रम के दौरान गुरुनानक के साहबजादे सरदार जोरावर सिंह और सरदार फतेह सिंह की शहादत को याद किया गया। जिलाध्यक्ष शंकर झा ने उनके बलिदान को प्रेरणादायक बताया। कार्यक्रम...
मधुबनी। गुरुनानक के साहबजादे सरदार जोरावर सिंह और सरदार फतेह सिंह की शहादत अविस्मरणीय है। अपने बाल्याकाल में इन्होंने देश की खातिर जो बलिदान दिया है, वह सभी को प्रेरित करता रहेगा। गुरुवार को किशोरी लाल चौक पर उनकी याद में आयोजित बाल दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष शंकर झा ने कही। इन्होंने इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भी की। इसका संचालन नगर अध्यक्ष पिंटू रौनियार ने किया। सभी ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। मौके पर सरदार मनमीत सिंह, मनप्रीत सिंह, जसमीत सिंह, सुरजीत सिंह, अमनप्रीत सिंह की उपस्थिति में विस्तार पूर्वक उनके किये गये बलिदान और त्याग की चर्चा हुई। इसदौरान दो मिनट का मौन धारण कर संवेदना व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष हितेंद्र नारायण ठाकुर, जिला मिडिया प्रभारी मनोज कुमार मुन्ना, आईटी सेल संयोजक राजीव सह संयोजक कन्हैया, प्रतिमा रंजन, मीनाक्षी श्रीवास्तव, आदित्य झा, मनजीत कुमार,बद्री राय, अशोक राम व अन्य थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।