Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsProtests Against Central Government s Waqf Bill Erupt in Jhajharpur

वक्फ कानून के खिलाफ प्रदर्शन

झंझारपुर में शनिवार को केंद्र सरकार के वक्फ बिल के खिलाफ एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। मुस्लिम समाज के लोग, युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल हुए। प्रदर्शनकारी लंगड़ा चौक तक पहुंचे, जहाँ पुलिस ने उन्हें...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 27 April 2025 02:29 AM
share Share
Follow Us on
वक्फ कानून के खिलाफ  प्रदर्शन

झंझारपुर, निज प्रतिनिधि। केंद्र सरकार के वक्फ बिल का विरोध शनिवार को झंझारपुर शहर में पुरजोर तरीके से की गई। कन्हौली के पास सभी लोग एकत्रित हुए। अगल-बगल की पंचायत से अधिकांश मुस्लिम समाज के लोग जमा हुए। भीड़ में युवक, बुजुर्ग बच्चे के अलावा महिलाओं की भी संख्या काफी थी। सभी लोग जोश और आक्रोश में थे। केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ खिलाफ नारेबाजी करते हुए सड़कों से पैदल चलकर लंगड़ा चौक तक पहुंचे। रैली मार्च का आयोजन मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड,एमारते सरिया और दीगर मिल्ली तंजीम संगठन के अलावा कांग्रेस के लोग कर रहे थे। मार्च और प्रदर्शन के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद झा ने प्रशासन से अनुमति ली थी। जैसे ही भीड़ लंगड़ा चौक से आगे बढ़ने लगी तत्काल झंझारपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार दलबल के साथ मार्च में शामिल लोगों को लंगड़ा चौक से आगे बढ़ने से रोक लगा दी। भीड़ में शामिल लोगों को पुलिस ने समझाया कि प्रशासन ने आपको लंगड़ा चौक तक ही अनुमति दी है। इसीलिए इससे आगे ना जाए। पुलिस को हल्का जोर जबरदस्ती भी करना पड़ा। लेकिन अन्य लोगों ने उत्तेजित हो रही भीड़ को समझा कर रोक लिया। पीछे बाजे गाजे के साथ लोग हाथों में तख्ती और तिरंगा लेकर जबरदस्त नारेबाजी कर रहे थे। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुबोध मंडल ने कहा कि 3 मई को मधुबनी में वक्फ बिल के खिलाफ और पुरजोर विरोध किया जाएगा। जिसमें तमाम मुस्लिम संगठन के अलावा महागठबंधन के लोग भी शामिल होंगे। आज के इस वक्त विरोध मार्च में मुख्य रूप से संग्राम के मौलाना मुंतज़िर कासमी, रशीद अकरम,काजी सुल्तान, मुफ्ती आसिफ अली, मौलाना हसन, मोहम्मद इजराफिल, मधुबनी के उप मेयर अमानुल्लाह खान, जिले पांच कजियो में काजी सुल्तान,काजी सोजाज, काजी रिजवान, काजी इमादुल्लाह और काजी अब्दुल बासित शामिल थे। इसके अलावा कांग्रेस के आनंद झा, भास्कर चौधरी,प्रशांत झा, शाहिद रेजा, आसिफ राजा सहित अन्य लोग भारी संख्या में शामिल थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें