Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsPrashant Kishor s Jan Suraj Party Rally on March 6 in Benipatti

प्रशांत किशोर की आमसभा छह मार्च को

मधुबनी में जन सुराज पार्टी की आमसभा 6 मार्च को बेनीपट्टी में होगी। इसकी तैयारी तेज हो रही है। जिलाध्यक्ष वशिष्ट नारायण झा और अन्य नेताओं ने बताया कि जगह का चयन अभी नहीं हुआ है। सभी अनुमंडलों में आम...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीSun, 23 Feb 2025 11:50 PM
share Share
Follow Us on
प्रशांत किशोर की आमसभा छह मार्च को

मधुबनी। जन सुराज पार्टी के मुख्य सूत्रधार प्रशांत किशोर की आमसभा छह मार्च को बेनीपट्टी में होगी। इसकी तैयारी तेज हो गयी है। इसकी जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष वशिष्ट नारायण झा, पूर्व मुख्य प्रवक्ता मनीष कुमार झा व अभियान समिति के पूर्व मुख्य संयोजक विरेन्द्र यादव ने देते हुए बताया कि स्थल का चयन अभी नहीं किया गया है। वहीं इस आम सभा को लेकर लोगों को आमंत्रण व बैठक कर पार्टी की नीति से लोगों को अवगत कराया जा रहा है। इन्होंने बताया कि इस तैयारी का जायजा रविवार को राज्यस्तरीय नेतृत्व की ओर से एनपी मंडल ने लिया। कहा जिला प्रभारी फतेह अहमद, दरभंगा प्रभारी तजमूल हुसैन, हरेराम ठाकुर, रामनारायण भंडारी, दीपक कुमार, डा. आर यादव, जयनगर महिला सेल अध्यक्ष रीना देवी, पूर्व जिलाध्यक्ष केशव भंडारी, एन यादव, कमरूद्दीन, राम कुमार भंडारी और अन्य कार्यकर्ता व नेताओं ने चल रही तैयारी की विस्तृत जानकारी राज्य प्रतिनिधि को दी। इन्होंने बताया कि हर अनुमंडल में आम सभा का आयोजन होगा। जिले में हर अनुमंंडल में कार्यकर्ताओं और आमलोगों की व्यापक भागीदारी रहेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें