Madhubani Sanskrit Teachers Union Welcomes New Chairman for Sanskrit Education Board संस्कृत स्कूल व संस्कृत शिक्षा के विकास की जगी उम्मीद, Madhubani Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhubani NewsMadhubani Sanskrit Teachers Union Welcomes New Chairman for Sanskrit Education Board

संस्कृत स्कूल व संस्कृत शिक्षा के विकास की जगी उम्मीद

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के पुनर्गठन के बाद मधुबनी जिला शाखा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में नई अध्यक्षता का स्वागत किया गया और संस्कृत शिक्षकों की लंबे समय से चली आ रही मांगों की पूर्ति पर चर्चा...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधुबनीThu, 19 June 2025 12:44 AM
share Share
Follow Us on
संस्कृत स्कूल व संस्कृत शिक्षा के विकास की जगी उम्मीद

मधुबनी, निज संवाददाता। बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड, पटना के पुनर्गठन और मृत्युंजय कुमार झा को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद संस्कृत प्राथमिक सह माध्यमिक शिक्षक संघ, जिला शाखा मधुबनी की कार्यसमिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को आयोजित की गई। बैठक संघ कार्यालय, संस्कृत उच्च विद्यालय परिसर में संघ के अध्यक्ष जवाहर झा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वक्ताओं ने राज्य सरकार के इस निर्णय का स्वागत करते हुए इसे संस्कृत शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताया। सभी ने नव नियुक्त अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में न केवल राज्य के अराजकीय, प्रस्वीकृत, अनुदानित संस्कृत विद्यालयों का चहुंमुखी विकास होगा, बल्कि देवभाषा संस्कृत को भी नई दिशा मिलेगी।

संघ के सचिव पं. प्रजापति ठाकुर ने कहा कि संस्कृत शिक्षा को लेकर जिस तरह की अनदेखी पहले होती रही, अब उसमें बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। उन्होंने विश्वास जताया कि नव नियुक्त अध्यक्ष विभागीय स्तर पर प्रस्तावित विद्यालयों को प्रस्वीकृति दिलाने तथा अनुदान बहाल कराने की दिशा में गंभीर पहल करेंगे। बैठक में अध्यक्ष के अलावा उपाध्यक्ष संजीव कुमार, कोषाध्यक्ष प्रवीण कुमार झा, अंकेक्षक अशोक कुमार झा, रंजन कुमार झा, कमलेश कुमार, विवेकानंद झा, आनंद कुमार झा, मनोज पासवान, विपिन कुमार ठाकुर, प्रदीप कुमार झा, संजीव कुमार झा, नवल कुमार मिश्र, कृष्ण कुमार झा, राजीव कुमार, पवन कुमार झा, बलराम कुमार झा, सोनू कुमार झा, विलक्षण मंडल, मंजय कुमार, देवीनाथ सिंह ठाकुर, राघवेन्द्र झा, चंदन कुमार झा सहित अन्य शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यसमिति की इस बैठक में बोर्ड अध्यक्ष सहित सभी मनोनीत सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं और उन्हें संस्कृत शिक्षा को नव आयाम देने का आग्रह किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।