खेल अनुशासन और सामाजिकता का पाठ पढ़ाता है : रजा अली
मधुबनी के पंडौल हाई स्कूल में हाजी खख्खन शाह 84 कप टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजा अली ने कहा कि खेल भाईचारे और अनुशासन सिखाते हैं। खख्खन शाह एक महान पहलवान...
मधुबनी, हिन्दुस्तान टीम। पंडौल हाई स्कूल के मैदान में बुधवार को हाजी खख्खन शाह 84 कप टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट का उद्घाटन जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रजा अली, पंडौल थानाध्यक्ष मो नदीम एवं पूर्व डाकबाबू अशोक राम ने किया। मो. रजा अली ने कहा कि खेल कोई भी हो इसे भाईचारगी पैदा होता है। खेल अनुशासन और सामाजिकता का पाठ पढ़ाता है। इसलिए जीवन मे खेल जरुरी है। रजा अली ने इस टूर्नामेंट के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक महान विभूति के नाम पर इस टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है। स्व खखन शाह फ्रीडम फाइटर थे।
वे महराज दरभंगा के पहलवान थे। वे 1960 में हज किया। इस दौरान छह महीना उन्हें सउदी में रहने का मौका मिला। वहां भी उसने कुश्ती लड़कर पाकिस्तान के पहलवान को हराकर हिंदुस्तान का नाम रोशन किया। सउदी सरकार ने उन्हें गोल्ड मेडेल से नबाजा। कहा जाता है कि फिल्म बिहारी बाबू की सूटिंग के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा के कहने पर पहलवान खख्खन शाह ने उस फिल्म में एक सीन दिया था। मौके पर मो तमन्ना, मो नौशाद शाह,अजाज पहलवान, मो अस्सी, विपुल तिवारी् मोहम्मद हसन, मोहम्मद नसीम शाह,मोहम्मद रियाज शाह, मोहम्मद अयाज शाह, हमजा अली, तमन्ना शाह,याकूब शाह, सदरे आलम शाह,मोहम्मद आजाद शाह,मोहम्मद फैसल शाह, मोहम्मद तौहीद शाह आदि थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।