Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsSevere Cold Wave Disrupts Life in Udakishunganj

ठंड व कुहासे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

उदाकिशुनगंज में हांड़ कंपकपा देने वाली ठंड ने जनजीवन को प्रभावित किया है। घने कोहरे और पछुवा हवा ने ठंड को और बढ़ा दिया है, जिससे लोग घरों में ही रह रहे हैं। स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर देखने को मिल...

Newswrap हिन्दुस्तान, मधेपुराThu, 9 Jan 2025 12:24 AM
share Share
Follow Us on
ठंड व कुहासे ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

उदाकिशुनगंज। हांड़ कंपकपा देने वाली ठंड बढ़ने के कारण जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह में ठंड बढ़ने के साथ घना कोहरा ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। वातावरण में इतनी अधिक गलन होने लगी है कि लोग घर में ही सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सुबह में पछुवा हवा चलने से यहां ठंड का कहर चरम पर रहा। लगातार लुढ़क रहे पारा ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। मुख्यालय और ग्रामीण हाट बाजारों में भी शाम ढलते ही लोगों की आवाजाही कम हो जा रही है। लोगों के स्वास्थ्य पर भी मौसम का असर दिखने लगा है। ठंड और बर्फीली हवाओं के सितम से बचने के लिए लोग अलाव और हीटर का सहारा ले रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें