Brutal Shooting Woman Shot Dead While Returning Home with Daughter चौसा : बेटी के साथ घर वापस लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या, Madhepura Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMadhepura NewsBrutal Shooting Woman Shot Dead While Returning Home with Daughter

चौसा : बेटी के साथ घर वापस लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या

चौसा में तीन बदमाशों ने एक महिला को उसके घर लौटते समय गोली मार दी। महिला की पहचान पुनिता देवी के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया, जहां से उसे...

Mon, 9 June 2025 12:57 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मधेपुरा
share
चौसा : बेटी के साथ घर वापस लौट रही महिला की गोली मारकर हत्या

चौसा, निज संवाददाता। एक बाइक पर सवार तीन बैखौफ बदमाशों ने अपनी बेटी के साथ घर वापस लौट रही महिला को रास्ते में गोली मार कर घायल कर दिया है। घटना के बाद आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। लेकिन डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर भागलपुर रेफर कर दिया था। भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला को गोली मारने की घटना के कारणों पता नहीं चल पाया था। घटना चौसा भटगामा की स्टेट हाईवे 58 के लौआलगान पूर्वी के पंचायत सरकार भवन से बिंदटोली जाने वाली सड़क में छोटी पुलिया के पास रविवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे की बताई जा रही है।

मृतक महिला लौआलगान पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड आठ के पौरा टोला की रहने वाली बताई जा रही है। घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों के रोने की चित्कार से घर में माहौल गमगीन हो गया है। बताया गया कि लौआलगान पूर्वी पंचायत अंतर्गत वार्ड आठ के पौरा टोला निवासी बम-भोला मंडल की पत्नी पुनिता देवी (45), अपनी पुत्री प्रीत कुमारी के साथ के अपने रिश्तेदार के यहां पूर्णिया जिले के ढोलबजजा से भौज खा कर अपने घर वापस लौट रही थी। सवारी गाड़ी से ढोलबाजा से आने के बाद चौसा भटगामा की स्टेट हाईवे 58 के लौआलगान पूर्वी पंचायत सरकार भवन से बिंदटोली जाने वाली सड़क में छोटी पुलिया के पास पीछे से ही काले रंग की एक पल्सर बाइक पर सवार तीन देखो बदमाशों ने महिला के सिर में गोली मार दिया। गोली लगने के बाद महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई इसी दौरान मौका पाते हैं बदमाश बिंदटोली की दिशा में भाग निकले। घटना के बाद महिला के साथ पुत्री के शोर मचाने जाने के बाद ग्रामीणों की भीड़ घटना स्थल पर जुट गई। घटना के बाद आनन-फानन में घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौसा में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए भागलपुर रेफर कर दिया था। भागलपुर ले जाने के दौरान रास्ते में ही महिला की मौत हो गई। उधर थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने कहा कि महिला को गोली मारे जाने की घटना के कारणो का अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच पड़ताल की जारही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।