Women Empowerment Initiative Held in Dogai Village Bihar महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsWomen Empowerment Initiative Held in Dogai Village Bihar

महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

संवाद कार्यक्रम में महिलाओं की मिला योजनाओं की जानकारी

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायThu, 15 May 2025 05:31 AM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। रामगढ़चौक प्रखंड अंतर्गत कछियाना पंचायत के दोगाय गांव में बुधवार को महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें महिला एवं बाल विकास निगम के प्रतिनिधि के रूप में जिला मिशन समन्वयक प्रशांत कुमार ने महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा संचालित योजना का जानकारी दिया। बताया कि जिले में महिला के सुरक्षा संरक्षा व सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए जिला महिला सशक्तिकरण हब स्थापित है। जहां से महिला व किशोरी को सरकार के संचालित योजना की जानकारी दिया जाता है। संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर समस्या समाधान का पहल किया जा रहा है। महिला हेल्पलाइन नंबर 181 के बारे में बताया गया कि महिला से सम्बंधित शिकायत या किसी भी योजना की जानकारी के लिए इस हेल्पलाइन नंबर का उपयोग किया जा सकता है।

बाल विवाह से होने वाले दुष्प्रभाव व कानूनी करवाई के बारे में भी जानकारी दिया। साथ ही सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, संकल्प हब फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन के बारे में भी जानकारी दिया। कार्यक्रम में शामिल सभी महिलाओं को सामूहिक रूप से सामाजिक कुप्रथा का बहिष्कार एवं बाल विवाह रोक के लिए संकल्प भी दिलाया गया। मौके पर जीविका के प्रखंड परियोजना प्रबंधक प्रभात कुमार, एरिया समन्वयक संजय कुमार, सामुदायिक समन्वयक दीहुती, नेहा कुमारी, केस वर्कर निभा कुमारी एवं वित्तीय साक्षरता विशेषज्ञ अमित कुमार सहित जीविका कर्मी मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।