Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsFloods in Lakhisarai and Pipariya Crops Damaged Schools Closed Villages Isolated

बाढ़ का पानी घरों मे घूसने से पीड़ित परिवार परेशान

बाढ़ की पानी से जन जीवन प्रभावित, विद्यालय हुए बंद

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायSun, 1 Sep 2024 11:54 PM
share Share
Follow Us on
बाढ़ का पानी घरों मे घूसने से पीड़ित परिवार परेशान

लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। गंगा एवं हरूहर नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण लखीसराय एवं पिपरिया प्रखंड के निचले हिस्से में बाढ़ का पानी भरने लगा है। बाढ़ की पानी भरने के कारण सबसे ज्यादा नुकसान फसल को हो रहा है। खेतों में लगे फसल में पानी जमने के कारण पशु चारा की समस्या बढ़ने लगी है जिससे किसानों के समक्ष समस्या बढ़ गई है। वहीं पिपरिया प्रखंड में बाढ़ की पानी के कारण नौ विद्यालयों में पठन पाठन कार्य बंद कर दिया गया है। इन विद्यालयों के शिक्षकों को दूसरे विद्यालय से टैग किया गया है। बाढ़ के कारण पिपरिया पंचायत के कई गांवों का आवागमन प्रभावित हुआ है एवं गांव का सीधा संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें