Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar Cooks Union Meeting Calls for Increased Support and March Participation

पटना में आयोजित महाजुटान रैली शामिल होंगे जिले के रसोइया

पटना में आयोजित महाजुटान रैली शामिल होंगे जिले के रसोइया

Newswrap हिन्दुस्तान, लखीसरायMon, 24 Feb 2025 12:41 AM
share Share
Follow Us on
पटना में आयोजित महाजुटान रैली शामिल होंगे जिले के रसोइया

लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के नया बाजार पंजाबी मुहल्ला स्थित अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ भवन में रविवार को बिहार राज्य विद्यालय रसोईया संघ एक्टू की स्थानीय शाखा की बैठक चंद्रदेव यादव की अध्यक्षता में हुई। जिसमें रसोईया दीदी को दो मार्च पटना के गांधी में आयोजित बदलो बिहार महाजुटान रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया। उन्होंने डबल इंजन की सरकार के प्रति खेद व्यक्त करते हुए कहा कि रसोइया दीदी का मानदेय 1650 से बढ़कर 10 हजार किया जाए। 12 महीना काम के बदले 10 महीना का ही मानदेय दिया जाता है जिसे 12 महीना का दिया जाए। एमडीएम से एनजीओ बाहर किया जाए। रसोइयों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी घोषित किया जाए। उनके लिए 3000 प्रतिमाह पेंशन लागू किया जाए। 11 सूत्री सभी मांग को पूरा किया जाए। अन्यथा संघर्ष तेज करने और अपने मांग के लिए लड़ाई लड़कर सरकार से लेनी होगी। मान सम्मान तथा अन्य सुविधाएं भी दिया जाए। कामरेड चंद्रदेव यादव ने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार मजदूर मेहनतकश इसके खिलाफ एक झूठ होकर विरोध करते हुए संघर्ष को तेज कर रसोईया के समस्या का निदान करना होगा। हलसी, बड़हिया, चानन, सदर एवं रामगढ़ चौक प्रखंड से रसोईया दीदी कंचन देवी, सुमित्रा देवी, सरिता देवी, रीना देवी, उर्मिला देवी, गंगिया देवी, नीलम देवी, पारो देवी एवं बिंदा देवी सहित दर्जनों रसोईया दीदी ने भाग लिया। बदलो बिहार महजुटान रैली में अधिक से अधिक संख्या एकत्रित होकर जाने का संकल्प लिया। मौके पर रसोईया संघ कार्यालय सचिव शिवनंदन पंडित, कामरेड नागेश्वर तांती एवं कामरेड सुरेश यादव मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें