Bihar BJP Leader Ramnivas Singh Passes Away at 76 Tributes Pour In भाजपा नेता रामनिवास सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक, Lakhisarai Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsLakhisarai NewsBihar BJP Leader Ramnivas Singh Passes Away at 76 Tributes Pour In

भाजपा नेता रामनिवास सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक

भाजपा नेता रामनिवास सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक

Sat, 7 June 2025 04:13 AMNewswrap हिन्दुस्तान, लखीसराय
share
भाजपा नेता रामनिवास सिंह के निधन पर क्षेत्र में शोक

बड़हिया, ए.सं.। प्रखंड के गिरधरपुर पंचायत स्थित निजाय गांव निवासी व भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व प्रखंड अध्यक्ष 76 वर्षीय रामनिवास सिंह का गुरुवार की शाम उनके पैतृक आवास पर आकस्मिक निधन हो गया। वे बीते कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और पटना में इलाजरत थे। रामनिवास सिंह भाजपा के एक कर्मठ, निष्ठावान और जुझारू नेता माने जाते थे। वे सामाजिक कार्यों में भी बढ़ चढ़कर भाग लेते थे और क्षेत्र में अपनी जनसेवा के लिए विख्यात थे। उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि रामनिवास सिंह के निधन से भाजपा ने एक सच्चा सिपाही खो दिया है जिसकी भरपाई भविष्य में संभव नहीं है।

शुक्रवार को मरांची गंगाघाट पर उनके पुत्र कुमार कुंदन द्वारा अंतिम संस्कार संपन्न किया गया। इस दौरान क्षेत्र भर से भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उन्हें अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की। संवेदना व्यक्त करने वालों में भाजपा नेता रामशोभा सिंह, मणिकांत सिंह, मनोज कुमार, नरोत्तम कुमार, सुमन कुमार, रामजीवन शरण शाही, कुमुद झा, अजित कुमार मयंकर, पूर्व मुखिया राजेश कुमार सिंह, जदयू नेता सुजीत कुमार, अधिवक्ता कुमारी बबीता, अरुण कुमार सिंह समेत अन्य राजनीतिक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।