Hindi NewsBihar NewsKishanganj NewsFarmers in Thakurganj Face Pest Infestation in Maize Fields

ठाकुरगंज में मक्का में कीट के प्रकोप से किसान परेशान

ठाकुरगंज में मक्का में कीट प्रकोप से किसान परेशानठाकुरगंज में मक्का में कीट प्रकोप से किसान परेशानठाकुरगंज में मक्का में कीट प्रकोप से किसान परेशान

Newswrap हिन्दुस्तान, किशनगंजMon, 24 Feb 2025 03:08 AM
share Share
Follow Us on
ठाकुरगंज में मक्का में कीट के प्रकोप से किसान परेशान

ठाकुरगंज, एक संवाददाता। प्रखंड के चुरली पंचायत अंतर्गत धोबी भिट्ठा गांव में लगभग 20 एकड़ मक्का खेत में कीट लगने से किसानों की परेशानी बढ़ गयी है। इस संबंध में धोबी भिट्ठा गांव के भवरलाल गणेश, सदानंद पासवान, धीरेंद्र सिंह ,नवी मुला, गुरु पासवान, अतुल पासवान, अब्दुल बारीक ,मोहम्मद मियां, मोहम्मद कलाम, मोहम्मद मुन्ना, बिंदेश्वरी पासवान, सौदागर पासवान ,आदि दर्जनों मक्का कृषको के चेहरे पर चिंता की लकीरें देखकर सहज ही उनकी परेशानियों का अंदाजा लगाया जा सकता है। पीड़ित किसानों ने बताया कि ठाकुरगंज में मकई की खेती में कीट लगने से किसान परेशान हैं।

किसानों का कहना है कि हजारों का खर्चा कर किसान मक्का की खेती करता है और 3 महीने लगातार पटवन, खाद ,बुनाई कामोनी कर जब उस फसल में फल् लगने की बात आती है। वहां फसल में कीटाणु लगने से किसान परेशान हो जाते हैं।पीड़ित किसान सदानंद पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि किसानों को खेती का उचित प्रशिक्षण नहीं दिए जाने के कारण ही यह समस्या उत्पन्न होती है।।।इस संबंध में प्रखंड कृषि समन्वयक धर्मवीर चौधरी ने बताया कि इस बात की जानकारी उन्हें मिली हैं तत्काल उनके द्वारा पीड़ित धोबी भीटा गांव के पीड़ित किसानों के खेतों का जायजा लिया गया है।इसके लिए कीटनाशक का छिड़काव करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें