Hindi NewsBihar NewsKhagaria NewsJDU Scheduled Caste and Tribe Wing President Rajesh Tyagi Addresses Public Dialogue in Khagaria

ाुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध राज किया समाप्त : प्रदेश अध्यक्ष

ाुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध राज किया समाप्त : प्रदेश अध्यक्षाुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध राज किया समाप्त : प्रदेश अध्यक्ष

Newswrap हिन्दुस्तान, खगडि़याSun, 23 Feb 2025 03:33 AM
share Share
Follow Us on
ाुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार में अपराध राज किया समाप्त : प्रदेश अध्यक्ष

खगड़िया। एक प्रतिनिधि जदयू अनुसूचित जाति जनजाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने अलौली विधानसभा क्षेत्र के सोनमनकी, रमुनिया तथा बेलदौर विधानसभा क्षेत्र के पचौत अंबेडकर रथ के साथ शनिवार को पहुंचे। जहां जदयू कार्यकत्र्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। वहीं प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष चन्देश्वरी राम की अध्यक्षता और जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री के संचालन में आयोजित अनुसूचित जाति जनजाति अंबेडकर जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने कहा कि 2005 से पहले बिहार में गुंडाराज का आधिपत्य चल रहा था। जिसमें हमारे दलित, महादलित समाज सहित सभी बर्गों के साथ अपराध से जुड़े लोगों के द्वारा जुल्म ढ़ाया जाता था। अपहरण का उद्योग धंधा चलता था। फिरौती के लिए। हत्या लूट अपहरण बलात्कार आम बात थी। दलितों को समाज में जीने का न्यायिक अधिकार नहीं था। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिन्होंने बिहार से गुंडाराज को समाप्त कर कानून का राज स्थापित किए हैं। अवसर पर जदयू की पूर्व जिला अध्यक्ष साधना देवी सदा, नूतन सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष उमेश सिंह पटेल, जिला महासचिव राजीव रंजन, जदयू किसान एवं सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव प्रभाकर चौधरी मन्टून, योगेंद्र सदा, रामप्रकाश सिंह, उपाध्यक्ष शनिचरा सदा, अलौली प्रखंड अध्यक्ष बुद्धन सदा, जदयू जिला महासचिव दिलीप कुमार सिंह, मोहन कुमार सिंह, रवि शंकर राम, मधु किशोर पासवान, भिखारी सदा, ऋषभ कुमार एवं मो. मोजो उद्दीन आदि थे। जन संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश त्यागी ने रमुनिया निवासी सेवानिवृत शिक्षक शनिचर सदा को प्रकोष्ठ के खगड़िया जिला उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया। मनोनयन पत्र देते हुए माला अंग वस्त्र बुके से स्वागत सम्मान किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें