विजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष
विजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष विजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्षविजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्षविजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्षविजय दास बने जदयू प्र

विजय दास बने जदयू प्रखंड अध्यक्ष कदवा, एक संवाददाता
जनता दल यूनाइटेड प्रदेश कार्यालय के स्थापना के मुख्यालय प्रभारी चंदन सिंह द्वारा पत्र जारी कर कदवा में संगठन को धारदार और मजबूत बनाने को लेकर जदयू वरिष्ठ नेता विजय दास को पुनः जनता दल यूनाइटेड का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया है। बताते चले बीते 5 वर्ष से विजय दास पार्टी में प्रखंड अध्यक्ष पद से वंचित थे। विजय दास के पार्टी के प्रति निष्ठा ईमानदारी कर्त्तव्यपरायणता को देखते हुए पार्टी द्वारा उन्हें पुनः प्रखंड अध्यक्ष का पदभार दिया गया है। विजय दास के पुनः जनता दल यूनाइटेड के प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर पुराने नए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है ।उत्साहित कार्यकर्ता चंदन भगत, मांगन मंडल, जिला परिषद सदस्य आशा सुमन ,शिक्षक संघ अध्यक्ष शंभू मंडल, सुनील मंडल, पूर्व मुखिया सदन मंडल, कुम्हड़ी मुखिया सुलेखा देवी ,भाजपा नेता सुमंत कुमार सिंह आदि ने बधाई दी है। पुनः प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत होने पर श्री दास ने बताया पार्टी ने जिस विश्वास और आशा के साथ उन्हें प्रखंड अध्यक्ष बनाया है वे उससे अधिक पार्टी के विश्वास पर खरे उतारने का भरपूर प्रयास करेंगे।हालांकि पार्टी में उनका। काफी लाम्बा अनुभव है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।