बढ़ती गर्मी के बीच 10 जगहों पर निगम ने लगाया प्याऊ
बढ़ती गर्मी के बीच 10 जगहों पर निगम ने लगाया प्याऊ बढ़ती गर्मी के बीच 10 जगहों पर निगम ने लगाया प्याऊबढ़ती गर्मी के बीच 10 जगहों पर निगम ने लगाया प्याऊबढ़

बढ़ती गर्मी के बीच 10 जगहों पर निगम ने लगाया प्याऊ अस्थायी प्याऊ में ठंडे पानी की व्यवस्था, कर्मी तैनात
गर्मी को देखते हुए नगर आयुक्त के निर्देश पर काम हुआ शुरू
स्थायी प्याऊ को भी दुरुस्त करने में जुटा है निगम प्रशासन
कटिहार, वरीय संवाददाता। लगातार बढ़ती गर्मी और लू के प्रकोप से आम जनजीवन प्रभावित है। ऐसे में नगर निगम ने जनहित में एक सराहनीय पहल करते हुए शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर अस्थायी प्याऊ लगाए हैं, जहां राहगीरों को ठंडा पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर आयुक्त संतोष कुमार के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने यह काम तेजी से शुरू किया है। प्याऊ में ठंडे पानी की व्यवस्था के साथ एक कर्मी भी तैनात किया गया है, जो साफ-सफाई और सुचारु जल आपूर्ति का ध्यान रख रहा है।
इन 10 स्थानों पर लगाया गया है प्याउ :
नगर आयुक्त ने बताया कि गर्मी को देखते हुए आम लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम प्रतिबद्ध है। फिलहाल 10 स्थानों पर प्याऊ लगाए गए हैं और जरूरत पड़ने पर इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर के अम्बेदकर चौक, हवाई अड्डा, भगवान चौक, दुर्गास्थान चौक, शहीद चौक, महमूद चौक में शनिवार से काम करना शुरू कर दिया है। जबकि शिवमंदिर चौक, पानी टंकी चौक, अरगड़ा चौक, करीम चौक, हरदयाल चौक एवं हरिशंकर नायक हाईस्कूल के समीप रविवार से शुरू हो जायेगा।
शहर वासियों को मिलेगी राहत:
नगर निगम स्थायी प्याऊ की मरम्मत और पुन: संचालन पर भी काम कर रहा है। पुराने बंद पड़े प्याऊ को चालू करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है, ताकि गर्मी के पूरे मौसम में शहरवासियों को राहत मिल सके। शहर के मुख्य चौराहों, बस स्टैंड, अस्पताल के पास, बाजार क्षेत्र और स्टेशन रोड जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में प्याऊ लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस भीषण गर्मी में नगर निगम का यह कदम राहत देने वाला है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।