Hindi NewsBihar NewsKatihar NewsMassive Fires in Bihar Eight Families Displaced Livestock Lost

आग लगने से 11 परिवार बेघर, लाखों का नुकसान

सेमापुर में एक भीषण आग से दुर्गापुर गांव के आठ परिवारों का घर जलकर राख हो गया है। आग की लपटों में 25 बकरियाँ और एक मवेशी भी जल गए। आग का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया गया है। प्रशासन ने प्रभावित...

Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 24 Feb 2025 03:30 AM
share Share
Follow Us on
आग लगने से 11 परिवार बेघर, लाखों का नुकसान

सेमापुर। सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या 6 दुर्गापुर गांव में शनिवार के रात्रि एक बजे भीषण आग लगने से आठ परिवारों घर सहित लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई है। इस घटना में 25 बकरियों एवं एक मवेशी की आग में झुलस कर मौत हो गई। घर में रखें कुर्सी, टेबल, पलंग,अनाज,दो बाइक, एवं कुछ नगद रुपए जलकर राख हो गया है। दुर्गापुर गांव में शनिवार के रात्रि एक बजे बिजली के शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई आज की रपट इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरा घर जल गया। §घटना की जानकारी मिलने पर सीओ ने राजस्व कर्मचारी राजीव रंजन को घटनास्थल पर भेजकर नुकसान का विवरण तैयार करने का निर्देश दिया। मुखिया प्रतिनिधि मो मकबूल ने मौके पर पहुंचकर पीड़ितों को राहत दिलाने का आश्वासन दिया। सीओ ने कहा कि राजस्व कर्मचारी की रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री और सहायता जल्द ही मुहैया कराई जाएगी।

आग लगने से एक घर जला, एक लाख का नुकसान: कुरसेला। थाना क्षेत्र के कमलाकांही गांव में शनिवार की रात आग लगने से एक घर जलकर राख हो गया। आग पर ग्रामीणों के द्वारा काफी मशक्कत के बाद काबू पाया जा सका। पीड़ित नारायण शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात 11:30 बजे अचानक उनके घर में आग लग गई। जिसमें घर में रखा कपड़ा, खाद्य सामग्री, फर्नीचर आदि सामान राख हो गया। इसमें उन्हें घर और सामान जलने से एक लाख की क्षति पहुंची है। राजस्व कर्मचारी रोहित कुमार ने बताया कि कमलाकांही में एक घर जला है। आवेदन पर क्षति का आंकलन किया जा रहा है।

वार्ड नंबर चार में चूल्हे की आग से दो घर राख: अमदाबाद। शनिवार की रात करीब 9 बजे, प्रखंड के चौकिया पहाड़पुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में चूल्हे की आग से दो भाइयों का घर जलकर राख हो गया। मिथुन मंडल और पिंटू मंडल का घर पूरी तरह जल गया। पीड़ित परिवारों का घर एवं घर में रखें वस्त्र, अनाज, नगदी और अन्य घरेलू सामग्री भी राख हो गए। अंचलाधिकारी स्नेहा कुमारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित राजस्व कर्मचारी को मौके पर जांच के लिए भेज दिया गया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें