कार्यकर्ताओं ने पीएम के मन की बात सुनी
फलका प्रखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुनाया। मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा और अनुज कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रहटा पंचायत के...
Newswrap हिन्दुस्तान, कटिहारMon, 24 Feb 2025 03:15 AM

फलका। प्रखंड के बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा ग्रामीणों को प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम सुनाया गया। भाजपा के शहरी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष परमानंद शर्मा एवं ग्रामीण क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष अनुज कुमार की अध्यक्षता में मन की बात कार्यक्रम सुना गया। रहटा पंचायत में मुखिया राजेश रंजन, बड़कीबाड़ी ग्राम में जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज मंडल, गोविंदपुर में पिंटू यादव आदि ने मन की बात कार्यक्रम सुना।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।