Hindi NewsBihar NewsJamui NewsPolitical Campaigning on Welcome Arches in Jamui Raises Concerns

नप के स्वागत द्वार पर लगा खास पार्टी का पोस्टर

जमुई में नगर परिषद द्वारा लगाए गए स्वागत द्वार अब राजनीतिक प्रचार का माध्यम बन गए हैं। शहर की मुख्य सड़कों पर नेताओं के पोस्टर लगाए गए हैं, जिससे नगर प्रशासन की लापरवाही उजागर हो रही है। स्थानीय लोगों...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईMon, 24 Feb 2025 04:15 AM
share Share
Follow Us on
  नप के स्वागत द्वार पर लगा खास पार्टी का पोस्टर

जमुई। निज प्रतिनिधि नगर परिषद के द्वारा शहर के चार मुख्य मार्गों पर लगाये गए स्वागत द्वार भी अब राजनीति प्रचार के जद में आ गए हैं। ये हाल तब है जब इस मुख्य सड़क से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, मुख्य पार्षद समेत जिले के वरीय अधिकारी का हर दिन आना जाना होता है और अब तक इस पर किसी की नजरें नही गयी। महिसोरी चौक से सिकंदरा की ओर जाने वाली सड़क पर नारडीह के समीप नगर परिषद के द्वारा स्वागत द्वार लगाया गया था। इस पर स्थानीय नेताओं के अलावा प्रदेश स्तर के नेताओं की तस्वीर लगा कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है। बोर्ड में माई बहिन योजना को लेकर देने वाली सहायता की बातें लिखी हुई है। बताया जाता है कि चारों स्वागत द्वार हमेशा से नेताओं के पोस्टर को लेकर सुर्खियां बटोरती रही है। कभी सत्ता पक्ष तो कभी विपक्ष के नेताओं की। यहां तक की अपने आप को प्रबुद्ध समाजसेवी कहाने वाले की तस्वीरें भी कई बार देखने को मिलती रही है। नगर प्रशासन आंखें बंद कर ये सब सारा खेल देखती रहती है।

स्वागत द्वार पर अगले शहर की रहनी थी दूरी

नगर परिषद द्वारा लगे इस चारों द्वार पर रेडियम युक्त जमुई नगर परिषद में स्वागत है और पुन: पधारने से संबंधित बातें अंकित होनी चाहिए थी। अगले शहर की दूरी अंकित रहना था। अब देखना होगा कि नगर परिषद के द्वारा इस प्रकार का कार्य करने वाले लोगों पर नगर प्रशासन के द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है। हालांकि पूछने पर स्थानीय लोगों का कहना था कि अब तक इस पर नागरिक सुविधाओं का ख्याल न कर नेताओं की ही तस्वीर लगाई जाती रही है। अब इस प्रकार के खेल में नगर परिषद के कौन से कर्मी व अधिकारी की संलिप्तता है यह तो जांच का विषय है। बहरहाल नारडीह के समीप लगा यह स्वागत द्वार शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

क्या कहते हैं अधिकारी

हमें इसकी जानकारी नहीं है कि स्वागत द्वार पर राजनीति पार्टी का पोस्टर लगा है। पोस्टर को हटवा लिया जाएगा। इसके लिए कर्मियों को निर्देश दिया जाएगा।

प्रियंका गुप्ता, इओ नगर परिषद जमुई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें