राष्ट्रीय स्तर पर जमुई के तीन खिलाड़ियों का अंडर-14 व अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ चयन
जमुई जिले के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर अंडर-14 और अंडर-19 टीम में चयन हुआ है। इसमें दो खिलाड़ी अंडर-19 और एक खिलाड़ी अंडर-14 से हैं। चयनित खिलाड़ियों में दिलीप हेम्ब्रम, सनोज मुर्मू,...

जमुई । नगर संवाददाता राष्ट्रीय स्तर पर जमुई जिले के तीन फुटबॉल खिलाड़ियों का चयन अंडर-14 और अंडर-19 फुटबॉल टीम में हुआ है। जिससे खेल प्रेमियों में हर्ष का माहौल है। चयनित खिलाड़ियों में दो अंडर-19 और एक अंडर-14 के टीम में चयन हुआ है। जो शहर के टीआर नारायण हेरिटेज स्कूल का है। विदित हो कि अक्टूबर 2024 को जमुई अंडर-19 फुटबॉल टीम का कोच अनुराग कुमार सिंह के नेतृत्व में खगड़िया गयी थी। जिसमें जमुई के खिलाड़ियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर दिलीप हेम्ब्रम, सनोज मुर्मू का चयन बिहार टीम में हुआ है। वहीं अंडर-14 में जमुई के निरंजन कुमार मुर्मू का चयन बिहार टीम में हुआ है। इस संबंध में जानकारी देते हुए कोच अनुराग कुमार सिंह ने बताया कि दिलीप हेम्ब्रम, सनोज मुर्मू और निरंजन कुमार मुर्मू का चयन राष्ट्रीय स्तर पर बिहार टीम में होने के बाद बिहार टीम कोल्हापुर के लिये सहरसा के कोच नीतीश कुमार के नेतृत्व में रवाना हो चुकी है। अंडर-14 बिहार टीम का पहला मैच अरूणाचल प्रदेश के साथ होना है। वहीं यह खबर सुन के टीआर नारायण हैरिटेज स्कूल एवं जमुई के खेलप्रेमियों में खुशी की लहर छायी हुई है। जमुई फुटबॉल संघ के सचिव बासुदेव प्रसाद केशरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देकर जमुई से रवाना किया है। इस मौके पर द हंट फुटबॉल अकेडमी एवं खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर के कोच अनुराग कुमार सिंह, संतोष कुमार यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि हम यहां बच्चों को जमीनी स्तर से तैयार करने का कार्य कर रहे है। वैसे बच्चे जिनके पास खेलने के लिये कोई साधन नही है, उन्हें नि:शुल्क सभी सुविधाएं भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। यहां के बच्चे का कड़ी मेहनत का परिणाम है कि तीन बच्चों का चयन राष्ट्रीय स्तर पर हुआ है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।