Hindi NewsBihar NewsJamui NewsEmotional Farewell Ceremony for Retiring Teacher Thakur Murmu in Lakshmipur

सेवानिवृत शिक्षक के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

लक्ष्मीपुर में आदर्श मध्य विद्यालय में शिक्षक ठाकुर मुर्मू के विदाई समारोह का आयोजन किया गया। गाने पर उपस्थित लोगों की आंखों में आंसू थे। कार्यक्रम में शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उनका सम्मान किया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, जमुईThu, 1 May 2025 03:27 AM
share Share
Follow Us on
सेवानिवृत शिक्षक के लिए विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन

लक्ष्मीपुर । निज संवाददाता अपने तो अपने होते हैं, बांकी सब सपने है, के गाने पर माहौल गमगीन हो गया। उतना ही नहीं उपस्थित समूह की आंखे गीली हो गई। उक्त गाने की प्रस्तुति कोई और नहीं बल्कि सेवानिवृत हो रहे शिक्षण ठाकुर मुर्मू का था। मौका था आदर्श मध्य विद्यालय सेवानिवृत हो रहे शिक्षक ठाकुर मुर्मू के लिए विदाई सह सम्मान समारोह आयोजन का। समारोह का आयोजन आदर्श मध्य विद्यालय मटिया के प्रांगण में किया गया। जिसकी अध्यक्षता शिक्षक रमेश कुमार ने किया। जबकि संचालन कन्या मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के वरीय शिक्षक कुशदेव प्रसाद सिंह ने किया। समारोह का श्रीगणेश स्वागत गीत के साथ हुआ।

उसके बाद सीआरसी मटिया के सभी विद्यालय द्वारा सेवानिवृत हो रहे शिक्षक ठाकुर मुर्मू को अंग वस्त्र, साल और पुष्प गुच्छ देकर किया। कार्यक्रम के दौरान आयोजक समिति की ओर से आगंतुक सम्मानित लोगों को भी शाल देकर सम्मानित किया गया। इसी दौरा सेवा निवृत हो रहे शिक्षक श्री ठाकुर ने अपनी ओर से विद्यालय में कार्यरत रसोइया, सफाई कर्मी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित कर एक नया उदाहरण पेश किया। बीच-बीच में लड़कियों द्वारा प्रस्तुत सामूहिक नृत्य को दर्शकों ने खूब सराहा। आदर्श मध्य विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रभात कुमार प्रभाकर ने सेवा निवृत हो रहे शिक्षक श्री ठाकुर का विद्यालय के प्रति समर्पण का विस्तार से चर्चा किया। कार्यक्रम के संयोजक शिक्षक श्रीनिवास समारोह के सफल संचालन को लेकर सक्रिय दिखे। मौके पर श्री ठाकुर के परिवार के सदस्य, पैक्स अध्यक्ष मुकेश यादव, केदार मुर्मू, शिक्षक अनंतलाल ठाकुर, लक्ष्मी कुमार, अनीता मुर्मू आदि उपस्थित रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें